खरखौदा। जागृति स्थल पर रविवार को शेर सिंह पीपली की अध्यक्षता में खरखौदा संघर्ष कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कमेटी ने साफ किया कि जब तक प्रदेश सरकार लिखित स्पष्टीकरण नहीं देती खरखौदा किसी भी नए प्रस्तावित जिले का हिस्सा नहीं बनेगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान और प्रशासनिक स्थिति से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघर्ष कमेटी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पंचायतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी।
साथ ही आईएमटी खरखौदा व सहायक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग दोहराई गई। कमेटी ने कहा कि यह युवाओं का अधिकार है और इसकी अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विकेश दहिया, बलराम, राकेश, लेखराम, रमेश, जयसिंह, यशू, जोरावर, राजेश आदि मौजूद रहे।