फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय विद्यालय ताजपुर बना जिला स्तरीय केबीसी-2 का विजेता

Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित डीपीसी कार्यालय में जिलास्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) फेज-2 का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा सोनीपत की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में फेज-1 की सर्वश्रेष्ठ रही पांच टीमों ने भाग लेकर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर की टीम विजेता बनीं। यह टीम अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

जिला परियोजना संयोजक रचना बाना ने बताया कि केबीसी फेज-1 में चुनी गई पांच टीमों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक की भूमिका राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोनीपत से डॉ. ज्योति रानी, पुष्पा खत्री, एमएसएमई से भूषण कुमार व उद्यम लर्निंग फाउंडेशन से हरीश गिल ने निभाई। एनएसक्यूएफ के तकनीकी समन्वयक सागर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिलों की 22 टीमों में से पांच टीमें चुनी जाएगी। जिन्हें 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। अन्य टीमों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सहायक परियोजना अधिकारी अमित भनवाला ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर ने जिला स्तरीय केबीसी फेज-2 में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। ताजपुर के अमित, रोहित, नितिन, तुषार, शिवम ने ऑटो रिपेयर एंड सर्विसेज का बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किया। इसमें एक मोबाइल एप का निर्माण किया गया है। इसके अंतर्गत व्यक्ति को कहीं भी अपनी गाड़ी से संबंधित किसी भी दिक्कत का समाधान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इन टीमों ने की प्रतिभागिता
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली

-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर

-पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा

-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कथूरा
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें