फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखा सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर 1 जनवरी से बिना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र के किसी भी नागरिक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर आगंतुकों के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र जांचने के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए। अधिकारियों व कर्मचारियों को भी वैक्सीनेशन करवाना होगा, उसके उपरांत ही कार्यालयों में प्रवेश होगा।
विज्ञापन

डीसी ललित सिवाच ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। नागरिक उन कैंपों में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। कोई अधिकारी-कर्मचारी भी अगर वैक्सीन लगवाने से वंचित है तो वह भी इन शिविरों में वैक्सीन लगवा सकते हैं। कार्यालयों में आगंतुकों के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र देखने के लिए वे आरोग्य सेतु एप, कोविन पोर्टल या वैक्सीनेशन के दौरान उनके पास आए हुए एसएमएस को चेक कर सकते हैं। बिना वैक्सीन वाले आगंतुक सरकार की हिदायत अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए वर्जित है।
डीसी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी लोगों को उचित दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने के लिए आगाह करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग शुरू की है, इसमें नागरिक सहयोग करें। पुलिस विभाग से कहा कि वह रैंडम सैंपलिंग कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तालमेल से कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम बाजारों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग करेगी, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें