फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से डील पूरी करने के लिए किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया में उलझा रही सरकार : बृजेंद्र

Sat, 11 Apr 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सद्भाव यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा शनिवार को दूसरे दिन राजलूगढ़ी गांव से शुरू हुई। यात्रा का विभिन्न गांवों में स्वागत किया गया। य ह यात्रा भोगीपुर, पांची जाटान, उदेशीपुर व पुरखास से होती हुई शेखपुरा गांव में संपन्न हुई।

पुरखास में बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिका के साथ कृषि क्षेत्र में समझौता किया है। उसी के चलते किसानों का ध्यान भटकाया जा रहा है। सरकार किसानों को ऑनलाइन प्रक्रियाओं में उलझा कर डील पूरा करना चाह रही है। इस डील का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। एक ओर सरकार पारदर्शिता की बात करती है तो दूसरी ओर उसकी कार्यप्रणाली को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। बृजेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस दौरान पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक शमशेर गोगी, धर्मबीर राठी, नरेंद्र राठी, भूप सिंह, सावन, नरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें