फोटो 04: सोनीपत लघु सचिवालय में प्लॉट आवंटन को लेकर सरकार की ओर से लगाई शर्त का विरोध करते सबौल
सोनीपत। गांव सबौली के ग्रामीणों ने सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने की घोषणा कर चुकी है, लेकिन जो नियम और शर्त लगाई गई हैं उसके अनुसार बीपीएल परिवारों को फ्लॉट नहीं मिल सकते। प्लॉट के लिए मकान का कच्चा होने की शर्त तर्कसंगत नहीं है।विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅट देने का वादा किया था। अब सरकार की ओर से कराए जा रहे सर्वे के अनुसार कच्चा घर होने पर ही प्लाॅट दिया जाएगा। ऐसे में ग्रामीणों ने रोष जारी है। मास्टर चांदराम, सुभाष, प्रदीप, गजेंद्र खत्री का कहना है कि वर्तमान में गांव में किसी बीपीएल पात्र परिवार का घर कच्चा नहीं है। अगर किसी को ज्यादा परेशानी होती है तो उन्हें ग्रामीण ही घर बनाने में मदद कर देते हैं ताकि बारिश और आंधी से बचा जा सके। सरकार ने वर्तमान में जो नियम बनाए हैं, उसके तहत किसी भी बीपीएल पात्र व्यक्ति को प्लाॅट नहीं दिया जा सकता है। ग्रामीणों ने सरकार से योजना में संशोधन करने मांग की जिससे पात्र लोगों को प्लॉट मिल सके।
सबौली के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत बीपीएल पात्र परिवारों को प्लॉट देने को तैयार है। पंचायत के पास जमीन भी है। सरकार को योजना में संशोधन करना होगा ताकि गरीब परिवारों को प्लाॅट आवंटित किए जा सके। इस दौरान ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सीमा, पंच सचिन, नरेश, समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।