सोनीपत। आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल निजी अस्पताल सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करेंगे। योजना की नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. अनिता ने बताया कि सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।
आयुष्मान योजना कैशलेस योजना के तहत भगवानदास अस्पताल, अभिषेक मेमोरियल अस्पताल, गिरधर अस्पताल, ट्यूलिप अस्पताल, क्रॉस रोड अस्पताल, सुशांत आंखों का अस्पताल आर्या आंखों का अस्पताल, दयानंद अस्पताल, नेस्ट अस्पताल, सीता अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, कृष्णावती अस्पताल शामिल हैं। इनको सर्च करने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। इससे किसी भी लाभार्थी को आपातकाल में अस्पताल आसानी से मिल सकेगा और वह इस योजना का लाभ उठा सकेगा। उप सिविल सर्जन ने बताया कि अब प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को इलाज के लिए पैसे जमा करवाने को जरूरत नहीं होगी। अब कैशलेस से इलाज मुहैया होगा।