फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पीटकर हत्या : आरोपियों की तलाश में लगी तीन टीम, यूपी में भी दबिश

Thu, 08 Aug 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा के किसान की पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की तलाश को तीन टीम गठित की गई है। टीमों ने आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश में भी दबिश है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


गांव खेवड़ा निवासी प्रेम ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई सूरजभान उर्फ गुल्लू चौहान (43) खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार को वह गांव के ही वेद, सुनील व 2-3 अन्य युवकों के साथ गए थे। बाद में घर नहीं आने पर उनके भतीजे वंश ने सूरजभान को कॉल की थी। जिस पर सूरजभान ने बताया था कि वह वेद व सुनील आर्य के साथ हैं। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि उनके भाई पलड़ी गांव के पास नाका पर बेसुध मिले हैं। जब वह अस्पताल में पहुंचे तो भाई की मौत का पता लगा था। उनके भाई अर्ध निर्वस्त्र थे। उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। उन्होंने वेद, सुनील व अन्य पर भाई की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में बहालगढ़ व सीआईए की तीन टीम बनाई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें