सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में बंद घर व क्लीनिक का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रोहतक के गांव जसिया निवासी डॉ. मंजीत हुड्डा ने बताया कि मुरथल रोड पर उनका घर है। उसी में क्लीनिक है। रोहतक में ड्यूटी के चलते वह कुछ समय से बंद था। चोरों ने कोहरे का फायदा उठाते हुए घर और क्लीनिक का ताला तोड़कर चांदी का सिक्का, एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, मोटर पंप, वोल्टेज स्टेब्लाइजर, यूपीएस, इनवर्टर, इलेक्ट्रिक जनरेटर, केबल, फ्रिज व अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चरस तस्करी का छठा आरोपी रिफ्तार
सोनीपत। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने सोनीपत में 1.115 किलो चरस तस्करी के मामले में सप्लायर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव मिर्जापुर निवासी रसालू को गिरफ्तार क लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रोहतक यूनिट इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को थाना बरोदा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय, जींद निवासी रणबीर उर्फ काला, जोगेंद्र उर्फ जोगा और रोहित उर्फ सोनू को 1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद आरोपी साहिल व उसकी मां राजिया खातून को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपी रसालू को गिरफ्तार किया है।