फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अतिक्रमण करने पर 6 दुकानदारों का सामान जब्त

Fri, 28 Nov 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25: अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करती नगर निगम की टीम। स्रोत पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर अलग-अलग टीमों ने कच्चे क्वार्टर क्षेत्र और बस स्टैंड से मुरथल अड्डा रोड तथा सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान छह दुकानदारों का सामान और एक रेहड़ी जब्त की गई। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

वीरवार को नगर निगम की दो टीमें अतिक्रमण हटाने के लिए निकली थीं। एक टीम का नेतृत्व सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक कर रहे थे जबकि दूसरी टीम सफाई निरीक्षक कृष्ण के नेतृत्व में निकली। कृष्ण के नेतृत्व में टीम ने कच्चे क्वार्टर और आसपास के एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
दूसरी टीम ने बस स्टैंड से लेकर मुरथल रोड वाया सब्जी मंडी तक के रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि कुछ दुकानदार, रेहड़ी चालकों से किराया लेकर उन्हें सड़क पर लगने की अनुमति दे रहे हैं। ऐसे दुकानदारों की पहचान शुरू कर दी है जो किराया लेकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें