फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : आज से 18-45 साल तक के लोगों को लगेगी वैक्सीन, सरकार से मिलीं 18 हजार डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18-45 साल तक के लोगों को रविवार से वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मई से वैक्सीन लगाने की योजना थी, लेकिन सरकार से वैक्सीन नहीं मिलने के कारण यह अभियान शुरू नहीं हो सका। अब जिला स्वास्थ्य विभाग को राज्य सरकार से कोविशील्ड की 18 हजार वैक्सीन मिली है। कुरुक्षेत्र स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से यह वैक्सीन सोनीपत में पहुंची। यह वैक्सीन उन युवाओं को ही लगाई जा सकेगी, जो कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के 18 से 45 साल तक के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने एक मई से युवाओं को वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए युवाओं ने वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार की ओर से शुरू किए गए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया। सरकार से शनिवार को 18 हजार वैक्सीन मिली है। अब टीका लगवाने के लिए कोविन एप पर युवा दिन भी तय कर सकेंगे, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने कोविन एप पर दिन तय करने का ऑप्शन नहीं खोला था। वैक्सीन आने के बाद युवाओं को दिन तय करने का मौका मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नई व्यवस्था तैयार की गई है कि जिन लोगों को पंजीकरण कोविन एप पर होगा, उन्हीं को वैक्सीन लगाई जाएगी। आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करने वाले को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाई जानी है।
इन लोगों को नहीं लगेगी वैक्सीन
वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। जो महिला गर्भवती है, जो बच्चे को स्तनपान कराती हो और एलर्जी से ज्यादा पीड़ित युवा है, को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय की ओर से वैक्सीन को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण होने पर युवा को 28 दिन बाद तक वैक्सीन नहीं लगाई जा सकेगी। साथ ही 18 वर्ष के कम आयु के किसी भी बच्चे को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीन लगने के बाद आधा घंटा निगरानी में रहेंगे युवक
नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण केंद्र तैयार किए गए हैं। पहला प्रतीक्षा कक्ष होगा, इसमें टीकाकरण कराने वाले लोगों को बैठाया जाएगा, दूसरा टीकाकरण कक्ष होगा, यहां पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद युवाओं को आधे घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी अपनी निगरानी में रखेंगे। अभी किसी भी निजी अस्पताल में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
18-45 साल तक के लोगों के लिए 18 हजार वैक्सीन सोनीपत पहुंच चुकी है। रविवार से उनको वैक्सीन लगाने के चौथे चरण का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें