फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से 14 तोले सोने के जेवर और नकदी चोरी, एसी मैकेनिकों पर शक

Sun, 02 Aug 2026 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव पाई निवासी सवीन के घर से करीब 14 तोला सोने के गहने और 14,500 रुपये चोरी हो गए। मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही घर में आए दो एसी मैकेनिकों पर चोरी का शक जताया है।
पाई गांव निवासी सवीन ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 9 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ पारिवारिक समारोह में गए थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने सोने के सभी जेवर एक थैले में रखकर अलमारी के पास रख दिए थे।
विज्ञापन

14 जुलाई की शाम जब वह जेवर सुरक्षित स्थान पर रखने लगे तो थैला खाली मिला। इसके अलावा अलमारी में रखे 14,500 रुपये भी गायब थे। परिवार ने पूरे घर में तलाश की लेकिन गहने और रुपये नहीं मिले।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को उन्होंने खरखौदा की इलेक्ट्रिक दुकान से नया एसी खरीदा था। उसी दिन कंपनी की ओर से दो मैकेनिक एसी लगाने के लिए घर आए थे। रात करीब आठ से दस बजे तक घर में रहे थे।
विज्ञापन

सवीन ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने घर की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें