गन्नौर। गांव गुमड़ में चोर एक ही परिवार के दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर की रात लगभग 1 से 4 बजे के बीच चोर उनके घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 30 हजार रुपये चोरी कर लिए।
मोनू के अनुसार चोर सोने की छह अंगूठियां, सोने के झुमके, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का रानी हार, चांदी का कमरबंद, दो जोड़ी पायल और चार जोड़ी चुटकी गायब मिले। इसके अलावा चोर साथ वाले घर से उनके भतीजे का मोबाइल भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। संवाद