फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह दिन से छह हजार को नहीं मिला पानी, मटका-बाल्टी लेकर प्रदर्शन

Sun, 21 May 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- बाल्टी व मटके लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां के आधे क्षेत्र में रहने वाले छह हजार से ज्यादा लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं होने की वजह से परेशान लोगों ने शनिवार को मटके और बाल्टियां लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि जनस्वास्थ्य विभाग से शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गांव में जल्द पीने के पानी व्यवस्था की जाए।
ग्रामीण मनोज, अमित, रोशनी, कविता, रानी, पिंकी, सुषमा, पूनम, अन्नू, सावित्री सहित अन्य ने बताया कि गांव में पानी टंकी बनी है, उसी से जलापूर्ति होती है। छह दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। जिससे पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरपंच से भी पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणों ने शनिवार को खाली मटके व बाल्टी लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दिन से पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें पानी के टैंकराें पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द पेयजल की आपूर्ति की जाए।
खानपुर कलां गांव में पानी से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी गांव में पीने के पानी की दिक्कत है तो उसको दुरुस्त कराकर जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अनिल रोहिल्ला, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, गोहाना

फोटो 12- बाल्टी व मटके लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें