फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष पुनीत राणा का किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के कांग्रेस भवन में गोहाना ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट पुनीत राणा का स्
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एडवोकेट पुनीत राणा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहाना ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने पुनीत राणा को बधाई देते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को निचले स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने 25 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित कर संगठन को गति देने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें