फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100 बेड का होगा गोहाना नागरिक अस्पताल, पार्क की जमीन का इंतजार

विज्ञापन
फोटो - नागरिक अस्पताल के भवन के पास बना हुआ पार्क, जिसकी जमीन मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
अनूप जाटयाण
विज्ञापन

गोहाना। नागरिक अस्पताल में 50 बेड बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के पास बने डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क की जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए एसडीएम और जिला मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। पार्क की जमीन मिलने के बाद ही अस्पताल का विस्तार संभव होगा।
क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में 50 बेड बढ़ाकर 100 बेड करने की मंजूरी दी है। वर्तमान में अस्पताल में 50 बेड की सुविधा है और प्रतिदिन करीब 500 मरीजों की ओपीडी होती है। 50 और बेड बढ़ने से अस्पताल में एक साथ 100 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। यहां सामान्य ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, जच्चा-बच्चा वार्ड और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। वहीं, शहर को जिला का दर्जा देने की मांग भी लगातार उठ रही है। ऐसे में अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। गंभीर बीमारियों के मरीजों को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां अथवा सोनीपत और रोहतक का रुख करना पड़ता है। अस्पताल के विस्तार के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास अपनी जमीन नहीं है। इसी कारण पार्क की जमीन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों ने पत्राचार किया है।
नगर परिषद के नाम है पार्क की जमीन
जिस जमीन पर वर्तमान में डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क बना है, वहां पहले नागरिक अस्पताल का भवन था। वर्ष 2004 में नागरिक अस्पताल का नया भवन बनने के बाद पुराने भवन को कंडम होने के कारण तोड़ दिया गया था। यह जमीन नगर परिषद के नाम थी। भवन तोड़े जाने के बाद नगर परिषद ने जमीन को अपने अधीन लेकर वहां पार्क विकसित कर दिया।
अस्पताल का विस्तार होने पर बढ़ेंगी सुविधाएं
नागरिक अस्पताल का विस्तार होने के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन, आईसीयू और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में ऑपरेशन की सुविधा मुख्य रूप से डिलीवरी के लिए ही उपलब्ध है। 50 बेड बढ़ने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


-नागरिक अस्पताल का विस्तार किया जाना है। इसके लिए जमीन की आवश्यकता है। पार्क की जमीन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम और जिला मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जमीन मिलने के बाद ही अस्पताल का विस्तार किया जा सकेगा।
- डॉ. संजय छिक्कारा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें