सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का नौवां दिन रहा। अयोध्या से कथा व्यास स्वामी बालयोगी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ श्री रामचरित मानस का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान के रूप में देवेंद्र वर्मा व सरोज बाला ने शिरकत की।
बालयोगी महाराज ने कहा कि प्रेम, प्रार्थना व प्रभु भक्ति से ही भगवान प्रकट होते हैं। इसके लिए समय, स्थान व स्थिति नहीं, बल्कि समर्पण होना जरूरी चाहिए। श्री रामकथा मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कथा के पुण्य प्रवाह से श्रद्धालुओं का उद्धार होता है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वह समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में प्रधान ओमप्रकाश, सतीश गौतम, पंडित अमित शौनक, टानू कुच्छल, मनोज गर्ग, जगमेंद्र गहलावत, मनीष गर्ग, अमित कुच्छल, मेहताब खत्री, अखिल व मोहन कुच्छल मौजूद रहे।