फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में ‘सीसीटीवी’ का मजबूत पहरा

Sat, 24 Jan 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में नगर परिषद की तरफ से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन करतीं पुलिस आ
विज्ञापन
गोहाना। शहर की सुरक्षा व्यवस्था अब हाई-टेक हो गई है। नगर परिषद ने करीब 50 लाख रुपये से शहर के 26 पॉइंट पर 87 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। शुक्रवार को इनका उद्घाटन पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने किया। थाना सदर गोहाना में स्थापित कंट्रोल रूम से प्रशिक्षित पुलिसकर्मी 24 घंटे इस पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान कर उन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। कैमरों की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में डर पैदा होता है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है।
गुरुग्राम समेत अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर गोहाना में भी ऑनलाइन चालान प्रणाली शुरू करने के लिए डीसीपी गोहाना को निर्देश दिए गए हैं। इससे ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस और आमजन के बीच होने वाले विवाद भी कम होंगे।
विज्ञापन

डीसीपी भारती डबास ने बताया कि कैमरे शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रवेश-निकास मार्गों पर लगाए गए हैं। इससे हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी, पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और नागरिक अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।
इस मौके पर पुलिस उपायुक्त भारती डबास और नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सोनीपत में किसी तरह की कोई धमकी नहीं
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने युवाओं से अपराध और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें समाज, परिवार और राष्ट्र के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी के सवाल पर ममता सिंह ने स्पष्ट किया कि सोनीपत जिले में अब तक ऐसी कोई धमकी नहीं मिली है।

गोहाना में नगर परिषद की तरफ से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन करतीं पुलिस आ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें