फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से जीएनएम छात्रा की मौत

Thu, 19 Dec 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं-चिटाना मोड़ पर कार की टक्कर से जीएनएम छात्रा की मौत हो गई। छात्रा पैदल ही सड़क पर जा रही रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में एक युवक को भी चोट लगी है।
विज्ञापन


गांव जुआं निवासी रामनिवास ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अंजलि गांव मोहाना स्थित कॉलेज से जीएनएम की पढ़ाई कर रही है। उनकी बेटी घर से अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थी। दोपहर को उन्हें बेटी के हादसे में घायल होने का पता लगा। बेटी को गांव जुआं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल में पहुंचे तो बेटी ने बताया कि कोई वाहन नहीं मिलने से वह पैदल ही गांव चिटाना की तरफ जा रही थी। गांव चिटाना मोड़ के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके साथ एक युवक को भी टक्कर मार दी। वह उसे नहीं जानती। दोनों को सीएचसी ले जाया गया था। जहां से अंजलि को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। जहां पर बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें