फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को रोजाना 80 क्यूसेक पानी ज्यादा दे रहे : महिपाल ढांडा

Mon, 10 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पानी की कम आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं को समझ नहीं है। जितना पानी हरियाणा की तरफ से दिल्ली को देना होता है उससे 70 से 80 क्यूसेक पानी अधिक दिया जा रहा है। पंजाब को भी हरियाणा के हक का पानी शीघ्र देना चाहिए। वह सोमवार को मुरथल विश्वविद्यालय में आयोजित प्लॉट आवंटन पत्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा लगातार दिल्ली के हक का पानी दे रहा है, उसी तरह पंजाब को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पंजाब को हरियाणा के हक का पानी देना चाहिए। आम आदमी पार्टी लगातार संविधान की बात करती है, लेकिन संविधान को मानने से कतरा रही है। आम आदमी पार्टी के इस दोहरे चरित्र को जनता समझ चुकी है। आप की पंजाब सरकार को चाहिए कि वह हरियाणा के हक का एसवाईएल नहर का पानी तुरंत उन्हें दे, जिससे खेतों की सिंचाई आसानी से हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें