फोटो : 26 : सोनीपत में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर आरती करते मेयर राजीव जैन। स्रोत प्र
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में व्यक्ति की हर परेशानी व दुविधा का समाधान मिलता है। हिंदू धर्म में सभी ग्रंथों में सबसे श्रेष्ठ श्रीमद्भागवत गीता मानी जाती है, क्योंकि इसमें सभी ग्रंथों का सार है।
राजीव जैन शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन के परिसर में श्री राम ज्योतिष पीठ एवं महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यहां पर कथावाचक रोहिताश महाराज की तरफ से श्रीमद् भागवत का गायन संगीत के साथ किया जा रहा है।
कथावाचक रोहिताश महाराज ने प्रवचन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है।
इस दौरान टीकाराम मित्तल, राजेंद्र कुच्छल, मुकेश सिंगला, राकेश कुच्छल, राजेंद्र गोयल, ओंकार दास गर्ग, अशोक गर्ग, राजेश गुप्ता, माया मित्तल, अंकिता सिंगला, पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।