फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पाया दूसरा स्थान

Tue, 26 Nov 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन छोटूराम आर्य महाविद्यालय की तरफ से किया गया। इसका विषय भारत का संविधान रहा। इसमें विभिन्न कॉलेज से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान कौशल का परिचय दिया। हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की नेहा व खुशी ने संविधान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने छात्राओं के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देकर जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वोत्तम संविधान है, जो प्रत्येक नागरिक को अनेक अधिकार प्रदान करता है। संविधान में न्याय और समानता का एक संतुलन है जो किसी भी नागरिक में भेदभाव नहीं करता और सबको समान अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थी और नागरिक को संविधान से संबंधित जानकारी देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करना सराहनीय कदम है। महाविद्यालय की उप प्राचार्य एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता जैन ने विजयी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें