फोटो 07. सोनीपत के खरखौदा नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों को संबोधित करते अध्यक्ष हीरा लाल। संव
- फोटो : 1
खरखौदा। नगर पालिका में बुधवार को बुलाई गई हाउस की बैठक को नपा सचिव के छोड़कर चले जाने से नहीं हो पाई। बैठक में पहुंचे पार्षदों ने दो प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई है, जिसमें कन्या महाविद्यालय का नाम माता सावित्री बाई फुले करने और गणतंत्र दिवस को मनाना शामिल है।
बुधवार को कई प्रस्तावों को लेकर एक आपात बैठक बुलाई गई थी जिसमें तय समय पर पार्षद, नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पहुंच चुके थे, लेकिन बैठक के शुरू होते ही सचिव मनीष रेढू ने बैठक छोड़ दी। इस पर प्रस्तावों पर चर्चा का कोई औचित्य नहीं रह गया।
नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि कन्या महाविद्यालय के नामकरण का मामला है। वह चाहते हैं कि इस पर चर्चा की जाए। इस पर सभी पार्षदों ने माता सावित्री बाई फुले के नाम पर महाविद्यालय का नाम रखना प्रस्तावित किया। यह भी मांग की गई कि दादी घुघड़ी देवी के नाम पर राजकीय कन्या विद्यालय का नाम किया जाए।
इसके अलावा पार्षदों ने गणतंत्र दिवस को मनाने की बात कही। नपा सचिव के बैठक छोड़ने पर पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि नियम-कानून सभी के लिए है। उन्हें फोन पर बैठक को लेकर सूचना दी जा रही है यह ठीक नहीं है।
पार्षद अनूप ने फिर से शहर के विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाए। अब जल्द फिर से नगर पालिका में हाउस की बैठक बुलाई जाएगी।