फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती का आरोप, अस्पताल नहीं दे रही एमएलआर रिपोर्ट

Fri, 27 Jun 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के खरखौदा ​स्थित उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर के दौरान एसडीएम डाॅ. निर्मल न
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के नेतृत्व में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें नौ शिकायतों की सुनवाई की गई। सात शिकायत परिवार पहचान पत्र से संबंधित थीं। चार शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन पीपीपी में वाहन दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम को अपनी आय से संबंधित शिकायत दी। एक शिकायत पेंशन से जुड़ी रही। एक युवती ने खरखौदा के अस्पताल में काटी गई एमएलआर की रिपोर्ट न देने का आरोप लगाया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीपीपी में वाहन दर्ज होने के मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया है। जल्द ही आला अधिकारियों की ओर से इसे हल करवा दिया जाएगा। शिविर में एक ने पेयजल की शिकायत दी। शिकायत पर एसडीएम को गुस्सा आ गया। उन्होंने अधिकारियों से मामले में जवाब-तलब किया। संबंधित कर्मचारी को शिकायतकर्ता के साथ उसके घर भेजकर समस्या का तत्काल प्रभाव से हल कर उन्हें रिपोर्ट करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की जो भी शिकायतें आती हैं उन्हें अधिकारी हल्के में न लें। त्वरित उनका समाधान करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। शिविर में सचिव सुरेश कुमार, एसडीओ रवि, आशीष, सुदेश कुमारी व बिजेंद्र चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें