फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती को बंधक बनाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक बस्ती की रहने वाली युवती ने अपने परिजनों पर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी। उसकी मां ने उसे बहाने से घर बुलाकर बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट कर धमकी दी गई। मौका पाकर फोन पर उसने अपने पति को अवगत कराया। जिस पर पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को उसके घर से बरामद किया है। पुलिस ने युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक बस्ती की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसने 13 अक्तूबर 2018 को ठरू गांव निवासी विजय से प्रेम विवाह किया था। उसने दिल्ली में आर्य समाज वैदिक मंडल में शादी की थी। शादी करने के बाद से ही वह अपने पति विजय के साथ ठरू गांव में रह रही थी। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसकी मां ने उसे फोन कर कहा कि वह उसकी शादी से खुश है। अब अपने मायके में भी आना-जाना कर लें। जिस पर वह अपनी मां की बातों में आकर सात जुलाई को अपने मायके में आ गई थी। यहां आने के बाद उसकी मां, भाई और बहन ने मारपीट की। उसे कमरे में बंधक बना लिया। एक दिन उसके हाथ फोन लग गया। उसने मामले से अपने पति विजय को अवगत कराया। उसके पति विजय ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर से छुड़वाया। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह घर से जाने लगी तो उसकी मां, पिता, भाई व बहन ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवती के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती का आरोप दूसरे युवक से कराना चाहते थे शादी
युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन उसकी शादी किसी अन्य युवक से कराना चाहते थे। जिसके चलते उसे बंधक बनाकर घर में रखा गया। युवती ने बताया कि जब उसे इसका पता लगा तो उसने विरोध किया। उसके बावजूद उसके मायके वाले उसके साथ जबरदस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन

युवती ने अपने मायके वालों पर बंधक बनाकर मारपीट करने व दूसरे युवक से शादी कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। युवती को उसके घर से बरामद कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रामकुमार, ओल्ड चौकी प्रभारी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें