फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के काम को लेकर कहासुनी में देवर-भाभी ने निगला जहर, देवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बुटाना में घर के काम को लेकर देवर-भाभी में हुई कहासुनी के बाद दोनों ने जहर निगल लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज करने के बाद ही कहासुनी के असली कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

हांसी के गांव जमालपुर निवासी पूनम की शादी करीब 5 माह पहले गांव बुटाना निवासी जगमेंद्र के साथ हुई थी। जगमेंद्र का छोटा भाई परविंद्र (23) अपने भाई के साथ मिलकर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को परविंद्र व उसकी भाभी पूनम घर पर थी। इसी दौरान कोई काम नहीं करने को लेकर परविंद्र व पूनम में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में गए और जहर खा लिया। अन्य परिजनों के आने पर जब उन्हें इसका पता लगा तो वह दोनों को लेकर तुरंत सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां रेफर कर दिया गया। खानपुर कलां में परविंद्र की मौत हो गई। वहीं पूनम को वहां से भी गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने परविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
भाभी व देवर ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें युवक परविंद्र की मौत हो गई और उसकी भाभी पूनम की हालत नाजुक है। उसे रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। दोनों के बीच घर का कोई काम करने को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि पूनम के बयान दर्ज होने के बाद ही असल कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज बुटाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें