फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों की मौत की झूठी सूचना पर छात्रा ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में रह रहे चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में घायल होने के बाद किसी ने उनकी मौत की झूठी सूचना युवती को दी तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 17 के मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी मोनिका ने फंदा लगाकर जान दे दी है। उन्होंने बताया कि उसके भाई के लड़के सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार के सदस्य उनके पास गए थे। इसी बीच उसकी बेटी शिक्षण संस्थान से घर पहुंची। उसे पता लगा कि चचेरे भाई सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिवार के सदस्य उन्हें खानपुर लेकर गए हैं। किसी ने उसे झूठी सूचना दी कि उसके भाइयों की हादसे में मौत हो गई, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने फंदा लगा लिया। इसी बीच उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका देखकर शोर मचा दिया। उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें