फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: होटल में युवती की मौत, पिता बोले- फूड प्वाइजनिंग से गई जान, पुलिस कर रही जांच

Tue, 02 Jun 2026 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

परिजनों ने बताया कि बेटी ने कहीं बाहर से खाना मंगवाकर खाया था। इससे उसे फूड प्वाइजनिंग हो गई। उसकी हालत बिगड़ गई और नगारिक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत बस अड्डे के पास होटल में रुकी युवती की मौत हो गई। वह दिल्ली से आते समय रात अधिक होने के कारण होटल में रुक गई थी। पिता ने फूड प्वाइजनिंग से मौत होने का बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित किया है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


राई क्षेत्र के वार्ड-8 की रहने वाली कीर्ति दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करती थी। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दिल्ली से अपने घर के लिए चली थी। सोनीपत पहुंचने पर अधिक रात हो गई। उसने कॉल कर बस अड्डे के पास होटल में रुकने की बात कही।

परिजनों ने बताया कि बेटी ने कहीं बाहर से खाना मंगवाकर खाया था। इससे उसे फूड प्वाइजनिंग हो गई। उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने मामले में इत्फाकिया मौत की कार्रवाई करवाई है।
विज्ञापन


युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने व मौत होने की जानकारी मिली थी। परिवार ने इत्फाकिया मौत का बयान दिया है। पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट से मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे। -इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें