फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारियों के दूसरे सर्कल में काम से इंकार के बीच गिरदावरी शुरू

Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
दूसरे सर्कल में काम नहीं करने काे लेकर लघु सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे पटवारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। तेज बारिश और यमुना में आई बाढ़ की वजह से किसानों की हजारों एकड़ फसल खराब हो गई है। अधिकतर गांवों के खेतों से अभी भी पानी नहीं निकल पाया है। लेकिन सरकार के आदेश पर मंगलवार से खराब फसलों की गिरदावरी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं पटवारियों ने दूसरे सर्कल में काम करने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में गिरदावरी करने में समय लगेगा। उनको अन्य सर्कलों का अतिरिक्त कार्य दिया गया है, जिसे करना संभव नहीं है।
जिले में पटवारियों के 130 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 79 की नियुक्ति की गई है। बाकी पद खाली होने की वजह से पटवारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि जींद में 29 जुलाई को हुई राज्यस्तरीय बैठक में 1 अगस्त सेे अतिरिक्त सर्कलों में काम नहीं करने का फैसला लिया गया था। जिन पटवारियों की जिस सर्कल में नियुक्ति है वह उन्हीं में काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गिरदावरी का काम आसान नहीं है। ऐसे में जिले के पटवारी अतिरिक्त सर्कलों में काम नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने बताया कि करीब सात माह पहले पटवारियों व कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। उसके बाद 4 जनवरी को मुख्यमंत्री ने वार्ता कर उनकी पे ग्रेड 3200 करने का वादा करते हुए हड़ताल समाप्त करवाई थी। सात माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। पटवारियों और कानूनगो को पहले की तरह 2400 रुपये पे ग्रेड मिल रहा है।
लघु सचिवालय में एकत्रि हुए पटावारी, जताया रोष
अपनी मांगों को लेकर पटवारी मंगलवार को लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर रोष जताया गया। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री को मांगपत्र सौंपकर पे ग्रेड 3200 करने व सहायक नियुक्त करने के अलावा अतिरिक्त सर्कलों में काम न करने की मांग की। साथ ही पटवारियों ने कहा कि पटवारखाने में अतिरिक्त सर्कलों का भार पटवारियों के कंधों पर है, जिसकी दोहरी मार जनता पर पड़ रही है। अब जिन सर्कलों में काम लंबित रहेगा, उस काम को निपटाने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी मौजूद रहे।

वर्जन
बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों की गिरदावरी शुरू हो गई है। फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पटवारियों ने दूसरे सर्कलों में काम न करने की बात कहकर अपना मांगपत्र सौंपा है। साथ ही उन्होंने पे ग्रेड 3200 बढ़वाने व सहायकों की नियुक्ति की मांग की है। उनके मांगपत्र को सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें