फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो झपटमारों ने छात्र का मोबाइल छीन, बाइक पकड़ी तो घसीटते रहे फिर भी एक आरोपी को पकड़ा

Wed, 02 Aug 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :03: घायल छात्र परम। स्रोत परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर टीडीआई किंग्सबरी के सामने ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे छात्र से बाइक सवार दो झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया। छात्र ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह काफी दूर तक उनकी बाइक के पीछे घिसटता रहा। इस दौरान एक आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस ने मामले में छात्र के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की पहचान की जा रही है।

गांव नाथूपुर निवासी संदीप कुमार ट्रांसपोर्टर हैं। उनका बेटा परम 11वीं कक्षा का छात्र है। वह ट्यूशन पढ़ने जाता है। सोमवार देर शाम वह ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए किंग्सबरी टीडीआई ए-ब्लॉक के सामने नेशनल हाईवे-44 के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। वह मोबाइल को हाथ में लिए हुए था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल झपट लिया। उसने शोर मचाने के साथ उनकी बाइक पकड़ ली। इससे वह बाइक के पीछे घिसटते हुए चला गया। उसके पैरों और कोहनी में चोट आई, मगर उसने एक आरोपी को पकड़ लिया। इसी बीच वहां पर काफी लोग आ गए। एक आरोपी भाग निकला। जानकारी मिलने के बाद छात्र के पिता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान बसौदी निवासी सन्नी के रूप में हुई। उसने अपने साथी का नाम प्रवेश बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सन्नू से पूछताछ कर उसके साथी का पता लगाया जाएगा। साथ ही अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने मोबाइल छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

फोटो :03: घायल छात्र परम। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें