फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के चलते शुरू नहीं हुई गिरदावरी, अतिरिक्त सचिव ने बुलाई बैठक

Thu, 01 Feb 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सरकार से खफा पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। इसके चलते खेतों में फसलों की गिरदावरी शुरू नहीं हो सकी। प्रतिवर्ष 1 फरवरी से राजस्व विभाग की ओर से पटवारियों के माध्यम से गिरदावरी कराई जाती है, लेकिन इस बार मांग पूरी न होने तक पटवारियों ने गिरदावरी करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव ने पटवारियों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है। पटवारी व कानूनगो 3 जनवरी से हड़ताल पर हैं। जिसके चलते आम आदमी परेशान हैं। पटवारखानों पर ताले लटके होने के कारण लोग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। लोगों के रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, इंतकाल समेत कई काम ठप पड़े हैं। दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि बुधवार देर रात बूंदाबांदी के बीच तेज हवा के चलते धरनास्थल पर लगा टेंट फट गया। पटवारी व कानूनगो रोजाना की तरह वीरवार को धरनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें टेंट फटा हुआ मिला। इसके बाद टेंट हाउस मालिक से संपर्क के नया टेंट लगवाया है। उन्होंने कहा को शुक्रवार को विभाग के अतिरिक्त सचिव ने उनके प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ मुख्यालय बुलाया है। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अपनी हड़ताल को बढ़ा लेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें