फोटो 21: सोनीपत के वार्ड नंबर दो स्थित संत कबीर सामुदायिक भवन में बनने वाले हाॅल का शिलान्यास
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वीरवार को वार्ड नंबर-2 के संत कबीर सामुदायिक भवन में विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर भी मौजूद रहे। निर्माण कार्यों पर 1.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि सुदामा नगर, कोट मोहल्ला, जमालपुरा और खटीक बस्ती में कई जगह सीवर व पेयजल लाइन डाली गई थी जिसके कारण गलियां छतिग्रस्त हो गईं। अब इन छतिग्रस्त गलियों का 68 लाख रुपये से नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इससे कॉलोनियों वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि संत कबीर सामुदायिक भवन में 70 लाख रुपये से प्रथम तल पर हाल का निर्माण होगा। कुछ क्षेत्र में शेड भी डाली जाएगी। साथ ही सामुदायिक भवन में प्लास्टर और टाइल्स की रिपेयर का कार्य भी किया जाएगा।
अब प्रथम तल पर हॉल बनने से लोगों को सामाजिक कार्य करने में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद रविंद्र दिलावर, कर्मबीर, सुरेश, रमेश रंगीला, कृष्ण भोंसले, मास्टर सत्यदेव, मुकेश बहमनिया, नकीन मेहरा मौजूद रहे।