सोनीपत। प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हर घर हर गृहिणी योजना चला रखी है। यह योजना गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) व अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) श्रेणी के परिवारों को सशक्त बनाने के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि योजना के तहत 500 रुपये में प्रतिवर्ष 12 गैस सिलिंडर पात्र परिवार प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान राशि पात्र व्यक्ति के खाते में भेजी जाती है। मासिक सहायता के माध्यम से यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। लाभार्थी महिला हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए व परिवार बीपीएल व एएवाई श्रेणी का होना चाहिए। लाभार्थी के पास एलपीजी गैस कनेक्शन होना अनिवार्य है। हरियाणा राज्य का परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए ताकि ऑनलाइन अनुदान खाते में सीधे ट्रांसफर किया जा सके। पात्र परिवार https://epds.haryanafood.gov.in पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र संख्या के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।