फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पोस्ट लाइक करवा 1890 रुपये देकर ऐंठ लिए 5.01 लाख रुपये

Fri, 12 May 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते खाली कर रहे हैं। इसी तरह के मामले में मॉडल टाउन निवासी निजी कंपनी कर्मी को झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सुनील कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है और अन्य काम की तलाश में था। 26 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से मैसेज आया। जिसमें एक टास्क से संबंधित काम का लालच दिया गया। उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट लाइक करने के नाम पर 30 से 70 रुपये देने का लालच दिया गया। वह उन्हें झांसे में लेकर टेलीग्राम ग्रुप (केका टेक्नोलॉजीज एक्स पी-04) में शामिल कर लिया। उसके बाद पोस्ट लाइक करने पर 26 अप्रैल को 630, 27 अप्रैल को 590, 28 अप्रैल को 300 व 29 अप्रैल को 350 रुपये दिए। बाद में अधिक मुनाफा देने के नाम पर उन्हें कुछ रुपये खाते में डालने के लिए कहा। वह उनके झांसे में आ गया और 27 अप्रैल को एक खाते में दो हजार व एक अन्य खाते में दो बार में 16014 रुपये, 28 अप्रैल को तीन अलग-अलग खातों में 89 हजार, 18 हजार और नौ हजार रुपये, 29 अप्रैल को तीन खातों में 1.68 लाख, 1.58 लाख व 48 हजार रुपये डाल दिए। बाद में जांच करने पर उन्हें पता लगा कि सब फर्जी था। उनसे रुपये ऐंठे गए हैं। पांच लाख एक हजार 14 रुपये लेकर भी उनसे धमकी देकर रुपये मांगे जा रहे हैं। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, धमकी देने व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोबाइल पर आने पर किसी ऑफर के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। जागरूकता से ही ठगी से बचा जा सकता है। इस तरह के मामलों में पूरी तरह सतर्क रहें। -राजीव कुमार, प्रभारी, साइबर थाना सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें