फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कंप्रैशर की बेल्ट में फंसने से जनरेटर मैकेनिक की मौत, फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचा था मृतक

Wed, 27 Aug 2025 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मृतक प्रभु आइस फैक्ट्री में जनरेटर के कंप्रैशर का फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन कंप्रैशर की बेल्ट में फंस गई। उसमें उलझकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना पानीपत रोड पर एक फैक्टरी में जनरेटर मैकेनिक की कंप्रैशर के पट्टे में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि 75 वर्षीय प्रभु आइस फैक्ट्री में जनरेटर के कंप्रैशर का फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन कंप्रैशर की बेल्ट में फंस गई। उसमें उलझकर उनकी मौत हो गई। जिसने भी घटना के मंजर को देखा उसके होश उड़ गए। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रभु गोहाना के मुख्य बाजार में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें