सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 मई को प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 2020 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज को जरनल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान जरनल ऑब्जर्वर का कार्यालय दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के रेस्ट हाउस में स्थापित रहेगा जिनका मोबाइल नंबर 9468266626 है। जरनल ऑब्जर्वर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चुनाव से संबंधित समस्याओं को सुनेंगे। संवाद