फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिछाई गई पाइपलाइन हो रही लीक, उखाड़ी सड़क नहीं की ठीक

Thu, 30 Apr 2026 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो सोनीपत के गन्नौर ​स्थित गढ़ी केसरी गांव में उखड़ी पड़ी सड़क। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गढ़ी केसरी गांव में पानी सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क को ठीक नहीं किया गया है जिसकी वजह से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज है जिसकी वजह से पानी व्यर्थ बह रहा है। घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पहले से ही पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लीकेज के कारण सड़कों पर कीचड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और पाइपलाइन की लीकेज को ठीक करवाया जाए। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें