फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गीता जयंती एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट हुई

Tue, 09 Dec 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब और गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। दिल्ली-अंबाला रूट पर सोमवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सवा 3 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 3:13 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 2:12 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 1:43 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:20 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:13 घंटे, मालवा व बठिंडा एक्सप्रेस 1 घंटा, 64465 सवारी गाड़ी 1:54 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:29 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:52 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 2:20 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 2:39 घंटे, जम्मू मेल 2:31 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:39 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:04 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पंजाब के राजपुरा जंक्शन व बठिंडा खंड के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें