सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने 132 पव्वे शराब सहित गांव रोहणा निवासी दीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जनता कॉलोनी से पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे से शराब के 132 पव्वे बरामद हुए। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद