फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गीता जयंती समारोह... खंडस्तर पर विजेता विद्यार्थी जिलास्तर पर बिखेरेंगे रंग

Thu, 28 Nov 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय
विज्ञापन
गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने शिरकत की। अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य अतुल ने की। विद्यालय प्राध्यापिका सुमन ने कार्यक्रम की व्यवस्था करवाई। बीईओ मंजू गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थी अब जिलास्तर पर प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे।
विज्ञापन

समारोह में सोनीपत खंड के राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 को दो श्रेणियों में बांटा गया। प्रतियोगिता में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता में कौशल दिखाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी सोनीपत मंजू गर्ग ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने खंडस्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों की रिपोर्ट तैयार कर वीरवार तक जिला मुख्यालय कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
प्रतियोगिता में मंच संचालन एबीआरसी मोनिका दहिया ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में सुमन, संगीता, सुनील, सूची, इशा, रितु, सीमा, शशि प्रभा, प्रीति, मंजू, अंजू, परमजीत, कमलेश एवं सहायक प्रबंधक हरेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 वर्ग
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : हिंदू विद्यापीठ से नमन, अंशिका, हृदयवीर ने प्रथम, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दक्षिका, प्रिया, भूमि शर्मा ने द्वितीय और आदर्श पब्लिक स्कूल किंजल, जियांश युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन : हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से जानवी प्रथम, हिंदू विद्यापीठ से अविका द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से गरिमा तृतीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता : हैप्पी चाइल्ड से सृष्टि प्रथम, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हिमांशी द्वितीय व वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल से भव्या तृतीय रही।
संवाद प्रतियोगिता : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल की प्राची व अंशिका झा ने प्रथम और एमपीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से गरिमा व रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता : ऋषिकुल विद्यापीठ से रूपांश ने पहला, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अंतिमा ने द्वितीय व एमपीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 9 से 12 तक
भाषण प्रतियोगिता : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गढ़ी घसीटा से साइबा पहले, डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल से अंशिका दूसरे, हिंदू विद्यापीठ से यती तीसरे स्थान पर रही।
संवाद प्रतियोगिता : एमपीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से निशु व पूर्णिमा ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल से प्रिया व मनु ने द्वितीय और आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरिमा व भव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता : एमपीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से पूर्णिमा ने पहला, मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से नैंसी ने दूसरा, हिंदू कन्या स्कूल से प्रिंसेस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता : हिंदू कन्या स्कूल से शिवानी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान से नैंसी दूसरे व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से स्नेहा तीसरे स्थान पर रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दिपिका, लता सिमरन ने प्रथम, आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रिया, निकिता व सिमरन ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल से नैना, नैना कुमारी व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें