फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिन में नहीं मिली पर्याप्त खाद तो दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 18 Oct 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। किसान सरसों की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन डीएपी खाद न मिलने के कारण तय समय पर बिजाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। डीएपी खाद की कमी को लेकर बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजकर किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर डीएपी खाद की कमी दूर न की गई तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्त्ता आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। सुबह लाइन में लगते हैं और शाम निराश लौटते हैं। महिलाओं को भी लाइन में लगना पड़ रहा है। सरकार तथा प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर किसानों में रोष है। तीन दिन के अंदर स्थिति में सुधार कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराई तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें