फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एजेंट को 50 लाख दिए, भाई को नहीं भेजा अमेरिका तो जहर निगलकर दी जान, ममेरा भाई गंभीर

Thu, 02 Apr 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : रोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। भाई को विदेश भेजने का सपना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। छोटे भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख रुपये गंवाने से आहत युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली जबकि उनके साथ मौजूद ममेरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


गांव झरोठी निवासी मोहित ने बताया कि उनके बड़े भाई रोहित (31) उन्हें अमेरिका भेजना चाहते थे। उन्होंने अपनी एक एकड़ जमीन अपने ताऊ महेंद्र को एक करोड़ में बेची थी। उनके गांव के व्यक्ति ने उन्हें दिल्ली पुलिसकर्मी की मदद से अमेरिका भिजवाने का भरोसा दिया था।
इसके लिए करीब दो साल पहले उसने एजेंट को 50 लाख रुपये दिए थे। अब उन्हें न तो रकम मिल रही थी और न ही अमेरिका भेजा गया। ऐसे में उनके भाई रोहित काफी परेशान रहते थे। उनके भाई ने मंगलवार को छोटूराम चौक पर स्थित एक गेस्ट हाउस में जाकर ममेरे भाई जींद के गांव कालवा निवासी अंकुश के साथ जहर निगल लिया।
विज्ञापन

उनकी बिगड़ती हालत को देखकर गेस्ट हाउस स्टाफ ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां रोहित की मौत हो गई। अंकुश की हालत गंभीर बताई जा रही है।



ताऊ को कॉल कर दी जानकारी, अब जिंदा नहीं रहूंगा

परिजनों के अनुसार आत्महत्या से पहले रोहित ने अपने ताऊ महेंद्र को कॉल कर कहा था कि वह अब जिंदा नहीं रहेगा। उसकी डेडबॉडी ही घर पहुंचेगी। उसके बाद रोहित की मौत हो गई। भाई मोहित का आरोप है कि एजेंट ने पहले उसे ब्राजील और उसके बाद इथियोपिया भेजा लेकिन अंत में उसे अमेरिका भेजने के बजाय वापस भारत लौटा दिया।



पैसे मांगने पर धमकियां दीं, बढ़ता गया तनाव

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया। करनाल में शिकायत करने पर आरोपियों ने शपथपत्र देकर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में मुकर गए। इसके बाद रोहित और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जाने लगीं। झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। इसी आर्थिक नुकसान और मानसिक दबाव के चलते रोहित तनाव में चला गया था।





परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

परिवार ने मामले में जिसकी संलिप्तता हो उनका पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि रुपये ऐंठने, धमकियों और मानसिक उत्पीड़न के कारण ही युवक ने यह कदम उठाया है। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।



परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मोहित के अनुसार उनके पिता रमेश का पहले ही निधन हो चुका है। पांच भाई-बहनों में रोहित चौथे नंबर पर थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। दोनों भाई मिलकर मकान बना रहे थे लेकिन पैसे फंसने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया था।
विज्ञापन

युवक की जहर निगलने से मौत का पता लगा है। एक युवक की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर अनिल, थाना प्रभारी सिटी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें