फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में पहुंची शिकायतों का समाधान कराने का निर्देश दिए

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान ​शिकायत सुनते डीडीपीओ मनीष मलिक। स्रोत: सूच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीडीपीओ मनीष मलिक ने की। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। डीडीपीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उसका निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें।
शिविर में प्रॉपर्टी आईडी में संपत्ति के क्षेत्रफल में सुधार करवाने, जमीन से अवैध कब्जा हटवाने, धोखाधड़ी, प्लॉट के लाल डोरा संबंधी रिकॉर्ड को नगर निगम में ठीक करवाने जैसी सात शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा इंतकाल, परिवार पहचान पत्र और पेंशन से संबंधित समस्याएं भी नागरिकों ने अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीपीओ मनीष मलिक ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका तुरंत निपटारा किया जाए। अन्य शिकायतों पर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें