फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रबी फसलों में रोग एवं बचाव की जानकारी दी

Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कृ​षि विज्ञान केंद्र  में किसानों को रबि की फसल को रोग मुक्त करने की जानकारी दे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को रबी फसलों में समन्वित रोग प्रबंधन पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों, विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन

पौध रोग वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव ने रबी फसलों में रोग एवं बचाव की जानकारी दी। उन्होंने रबी फसलों जैसे सरसों में तना गलन के लक्षण दिखाई देते ही कार्बेंडाजिम 200 ग्राम दवा को 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की जानकारी दी। सफेद रतुआ का प्रकोप होने पर मैंकोजेब 500-600 ग्राम दवा को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने गेहूं की फसल में पीला रतुआ एवं दीमक आदि के प्रकोप के बारे में भी जागरूक किया। इस प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजपाल यादव, डॉ. आशीष शिवरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से लगभग 60 अधिकारियों एवं कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें