फोटो 35: सोनीपत के गांव जुआं में पात्र महिला को गैस कनेक्शन देती डाॅ. रीटा शर्मा। स्रोत: प्रवक्
सोनीपत। पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा की पत्नी डाॅ. रीटा शर्मा ने कहा कि दशकों से चूल्हे के इस्तेमाल में महिलाओं के स्वास्थ्य को निरंतर हो रहे नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की गई। जिसकी बदौलत देश में 10.33 करोड़ महिलाओं को योजना के माध्यम से धुएं से होने वाली बीमारी से बचाया गया है।
गांव जुआं में सोमवार को डाॅ. रीटा शर्मा उज्ज्वला पंचायत में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची। ग्रामीण, विशेषकर महिलाओं की ओर से फूल-मालाओं के साथ किए गए स्वागत उपरांत उन्होंने 21 पात्र महिलाओं को गैस काॅपी, चूल्हा, रेगुलेटर व सिलिंडर सौंपा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण इलाकों में हुआ है।
इस दौरान भारत पेट्रोलियम की क्षेत्रीय अधिकारी तिथि विश्वास, कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव सुनील लाकड़ा, सतीश जांगड़ा, सुनील शर्मा, विपिन गोयल, सरपंच विनोद, सुरेंद्र व नरेंद्र भी उपस्थित रहे।