फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच दिन में रोडवेज की 30 बसें खराब, करवाएंगे जांच

Tue, 23 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सड़कों पर फर्राटा भरने वाली सोनीपत बस डिपो की 30 बस पांच दिन से खराब हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ बसें रास्ते में खराब हो रही है। इनको वापस बस डिपो में मंगाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद तकनीकी जांच के लिए महाप्रबंधक ने मुख्यालय व संबंधित कंपनी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए बस सेवाएं संचालित होती हैं। तकनीकी खराबी के कारण बस संचालन प्रभावित हुआ है और दिल्ली व पानीपत जैसे रूटों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
वर्कशॉप कर्मचारियों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है। चालकों का कहना है बस मुश्किल से चार से पांच किलोमीटर तक ही चल पाती है। इसके बाद बस अचानक बंद हो जाती है। रोडवेज महाप्रबंधक ने मुख्यालय और संबंधित कंपनी को पत्र लिखकर जांच की है। इसमें एड ब्लू की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें