फोटो :03: सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित खत्री अकादमी में एथलीट गरिमा का स्वागत करते प्रशिक्षक व सा
सोनीपत। गांव रोहट की बेटी व धाविका गरिमा ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब जीता है। गरिमा ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।
खत्री अकादमी के संचालक मंजीत खत्री ने बताया कि विवि में आयोजित प्रतियोगिता में गरिमा ने 200, 400, 800 और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, 100 मीटर दौड़ व शॉटपुट में रजत पदक जीते। उन्हें विश्वविद्यालय की बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया।