फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गरीब रथ एक्सप्रेस 4 और आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे रही लेट

विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से यात्रा प्रारंभ करने के बावजूद सोनीपत स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण सवारी गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली अप-डाउन रूट पर रविवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनें व सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे से 4 घंटे तक की देरी से चलीं। एक्सप्रेस ट्रेनों के कारण छोटे रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। सवारी गाड़ियों को अन्य स्टेशनों पर रोकने से अधिकतर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। यात्रियों ने रेल प्रबंधन से मांग की है कि ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जाए।
वर्जन
दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित ट्रेनें

ट्रेन संख्या नाम देरी

03309 गरीब रथ एक्सप्रेस 4:03 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:39 घंटे
14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:02 घंटे
14679 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:01 घंटे
64465 सवारी गाड़ी 1:29 घंटे
64531 सवारी गाड़ी 1:11 घंटे
64451 सवारी गाड़ी 1:06 घंटे

अंबाला-दिल्ली की प्रभावित ट्रेनें
11058 दादर एक्सप्रेस 1:06 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:09 घंटे
64464 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे

64454 सवारी गाड़ी 2:12 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें