फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गरीब रथ व आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे, झेलम ढाई घंटे रही लेट

Mon, 23 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से परिचालन होने से सवारी गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर रविवार को दर्जनभर ट्रेनें एक से लेकर करीब सवा 3 घंटे तक की देरी से चलीं। अधिकतर सवारी गाड़ियां 30 मिनट से 1:36 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचीं। गाड़ियां अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
रविवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 03309 गरीब रथ एक्सप्रेस 3:09 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 3:02 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:36 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:44 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:00 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:08 घंटे, 64451 सवारी गाड़ी 1:03 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली जम्मू मेल 1:00 घंटा, 64454 सवारी गाड़ी 1:36 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:18 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें