फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालक व सहायकों ने रखी हड़ताल, निकाला जुलूस

Thu, 11 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय की ओर जाते कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चाल
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों और सहायकों ने काम छाेड़कर हड़ताल की। इसकी वजह से घर-घर से कूड़ा एकत्रित नहीं किया और न ही डंपिंग प्वाॅइंटों से कूड़े का उठान किया गया। दिनभर डंपिंग प्वाॅइंटों पर कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन


रुपये कलेक्शन न करने पर सात सुपरवाइजरों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में चालकों व सहायकों ने काम बंद रखा। उन्होंने बाबा धाम से नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला। निगम आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि समान काम समान वेतन लागू हो, ठेका प्रथा बंद हो।

भाजपा ने चुनाव से पहले सभी कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था लेकिन अभी तक वह वादा पूरा नहीं किया। संविदा कर्मियों के साथ शोषण किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त होकर ठेका प्रथा का शिकार होना पड़ रहा है। इसके कारण युवाओं का भविष्य लगातार अंधकार में होता जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से युवाओं के बजाय पूंजीपतियों की सुनवाई की जा रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई के हिसाब से संशोधन न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। इस दौरान अंकित दहिया, दीपांशु दहिया, पवन छिक्कारा, विवेक, हरपाल, नरेश, सुमित, रोहित, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

फोटो 03: सोनीपत में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय की ओर जाते कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें