गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में खूड़ा जलाया जा रहा है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग व आसपास गांव के ग्रामीणों को इससे परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद एचएसआईआईडीसी और संबंधित विभागों के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कूड़ा जलाने से सांस और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि फेज-2 के मुख्य गेट के पास खाली जगह में लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को भी फेज-2 में ग्रीन बेल्ट में औद्योगिक कचरा डालकर आग लगा दी गई जिससे आग की लपटे और धुआं के गुबार फैल गया।